उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया शुक्रवार को राजधानी के रमाबाई मैदान में रैली करेंगे. इस रैली के जरिए राजा भैया अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराएंगे.
विधायक के समर्थकों ने इस रैली को 'राजा भैया रजत जयंती अभिनंदन समारोह' का नाम दिया है. माना जा रहा इस कार्यक्रम में राजा भैया अपनी प्रस्तावित नई पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा कर सकते हैं.
राजा भैया की इस रैली में दावा किया गया है कि तीन से चार लाख लोग रमाबाई मैदान में जुटेंगे. समर्थकों को रैली में लाने के लिए बाकायदा एक ट्रेन भी बुक कराई गई है.
राजा भैया के गृह जिले प्रतापगढ़ के लिए अलावा प्रदेश के कई जिलों से लोग आ रहे हैं. इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है.
राजा भैया का सियासी सफर
बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह ने 26 साल की उम्र में 1993 में पहली बार कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. इसके बाद से वे लगातार इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करते आ रहे हैं. कुंडा विधानसभा सीट से वो लगातार छठी बार विधायक हैं.
30 नवंबर को उनके राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस तरह से 30 नवंबर को ही राजा भैया के राजनैतिक जीवन की रजत जयंती भी है. इसीलिए लखनऊ में एक बड़ा समारोह किया जा रहा है.
पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने यहां के नंगलपुर गांव से इन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये चारों हिमाचल प्रदेश के नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. पुलिस जिस दौरान नाकेबंदी पर चैकिंग कर रही थी, तभी उन्हें हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि चारों संदिग्ध फौजी वर्दी में थे.
पुलिस अभी भी इनसे पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि बीते दिनों अमृतसर के एक गांव में ग्रेनेड धमाका होने के बाद पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी है.
इससे पहले भी राज्य से कई घटनाएं ऐसी सामने आ चुकी हैं, जहां कश्मीर या अन्य राज्यों से गाड़ी लेकर संदिग्ध लोग पंजाब की ओर घुस आए हैं. अभी 14 नवंबर को भी जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर इनोवा में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. ये लोग जम्मू से इनोवा छीन कर भागे थे.
गौरतलब है कि 2016 के शुरुआत में पठानकोट में ही आतंकी हमला किया गया था. तब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने पठानकोट के एयरबेस में हमला किया था, जहां 7 जवान शहीद हुए थे.
Thursday, November 29, 2018
Thursday, November 15, 2018
ट्रंप के इनकार के बाद दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति होंगे रिपब्लिक डे चीफ गेस्ट
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा 26 जनवरी के परेड के चीफ गेस्ट होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गणतंत्र दिवस पर निमंत्रण अस्वीकार करने के बाद भारत एक ऐसे देश की ओर देख रहा था जिसका रणनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व हो.
सायरिल रामाफोसा को इस वजह से भी निमंत्रण दिया गया है क्योंकि इसी साल राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी. सायरिल रामाफोसा को गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का समर्थक माना जाता है.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने गणतंत्र दिवस पर भारत का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था. ट्रंप ने भारत ना आ पाने के लिए 26 जनवरी के आसपास अपनी व्यस्तता को वजह बताया था. माना जा रहा कि ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधन मुख्य वजह है, जो कि 22 जनवरी से फरवरी के पहले सप्ताह के बीच हो सकता है.
ट्रंप को यह निमंत्रण पीएम मोदी के 2017 के अमेरिकी दौरे पर दिया गया था. 75 वर्षीय जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद 65 वर्षीय नेता सायरिल रामाफोसा को इसी साल अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) का नया अध्यक्ष चुना गया था. फरवरी में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
सायरिल रामाफोसा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे. बता दें इस साल प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में मनाया जाएगा.
देश में रोजगार नीति की सबसे बड़ी विडंबना है कि बीते एक दशक के दौरान देश में आर्थिक विकास की दर लगातार तेज हो रही है और रोजगार के आंकड़े गंभीर स्थिति में जा रहे है. जहां वैश्विक स्तर पर अर्थशास्त्री इसे जॉबलेस ग्रोथ कह रहे हैं, रोजगार की समस्या मोदी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है.
ऐसी स्थिति में ये सरकार की बेसब्री का नतीजा ही है कि हाल में दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया कि जब सड़क के किनारे युवा पकौड़े बेचकर 200 रुपये प्रतिदिन कमा रहा है तो इसे रोजगार सृजन कहने की जरूरत है.
बहरहाल, बीते दो दशक के दौरान देश में नई नौकरियां पैदा करने में महारत साबित करने वाले आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति ने अगले दशक में नौकरी सृजन करने का मंत्र मोदी सरकार को दिया. ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में नारायणमूर्ति ने कहा कि मोदी सरकार को चाहिए कि वह देश में कारोबारी के लिए अच्छे दिन लाने के साथ-साथ दुनियाभर से कारोबारियों को निवेश लाने का काम करें.
नारायणमूर्ति ने कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच यदि देश की सरकार नौकरियों के सृजन को गंभीरता से लेना चाहती है तो उसे इन दो पक्षों पर इमानदारी से काम करने की जरूरत है.
गौरतलब है कि बीते डेढ दशक के दौरान जहां अर्थव्यवस्था 7 फीसदी से अधिक की रफ्तार से आगे बढ़ रही है वहीं रोजगार के आंकड़े इस दौरान 2.87 फीसदी के दर से लुढ़ककर 1 फीसदी से भी कम के स्तर पर पहुंच गया है.

Subscribe to:
Comments (Atom)